ऑनलाइन टोकन book करने से पहले पढ़ें।
अंतिम अपडेट: अगस्त 2026
इस website से दलोदा या मंदसौर clinic के लिए दिन का टोकन book होता है। टोकन = उस दिन की queue में जगह — घड़ी का fixed time नहीं। Clinic के समय लागू रहते हैं (दलोदा सुबह, मंदसौर दोपहर)।
पूरा नाम, जगह (गाँव/शहर), और mobile number देना ज़रूरी है। समस्या का छोटा note optional है। गलत जानकारी पर टोकन रद्द हो सकता है।
टोकन fee (अगर दिखे) website पर UPI QR / payment से भरनी होगी। Booking पक्की होने से पहले pay करें। Visit तक payment का screenshot रखें।
बुक किए दिन clinic hours में आएँ। लेट आने पर टोकन skip हो सकता है ताकि दूसरे मरीज़ देखे जा सकें। दिन का क्रम clinic संभालता है।
नहीं आ सकते तो जल्दी WhatsApp या कॉल से clinic को बताएँ। बिना समय पर बताए miss होने पर refund नहीं मिलेगा। Advance में सही सूचना पर refund clinic की इच्छा पर — online automatic नहीं।
टोकन book करने से कोई fixed इलाज का result नहीं मिलता। सलाह clinic में जाँच के बाद। Online जानकारी सामान्य है।
Booking मदद या न आने की सूचना: WhatsApp / कॉल 9826661475 (दलोदा व मंदसौर)। मंदसौर assistant: 9516712680।